भारत में क्रिकेट के बाजार को देखते हुए हर कोई इसे भुना लेना चाहता है। इसी क्रम में एक बिग बैश लीग का मुकाबला भारत में होने की बात कही जा रही थी और अब आईपीएल चेयरमैन अरुण कुमार धूमल ने कन्फर्म कर दिया कि बीबीएल के मैच भारत में खेले जाएंगे। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीबीएल का पहला मुकाबला दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के विशाल फैन बेस को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। धूमल ने कहा कि वर्ल्ड क्रिकेट में भारत की मजबूत स्थिति को देखते हुए यह कदम हैरान करने वाला नहीं लगता। भारत के बड़े क्रिकेट बाजार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भुनाना चाहती है।
अरुण सिंह धूमल (साभार-x)
इसके अलावा उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों की आईपीएल में उपलब्धता को लेकर भी बात की है। मैं उस पर कॉमेंट करना नहीं चाहता। वह अपने आप में यह निर्णय लेने के लिए योग्य हैं कि वह कहां खेलना चाहते हैं। आईपीएल वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़ी लीग है। वह यह निर्णय लेने में सक्षम हैं और मैं कोई नहीं होता उस पर टिप्पणी देने वाला।
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की
धूमल ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। मैं यह नहीं कहूंगा कि आईपीएल के कारण उसका चयन टीम इंडिया में हुआ है। अंडर-19 क्रिकेट में उन्होंने शानदार काम किया था। अंडर-19 फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 400 रन के पार पहुंचाया था। उसके कारण भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में हैं ना कि अपनी उम्र के कारण। मैं उन्हें शुभकामना देना चाहता हूं कि जल्द वह भारत के लिए खेलें। वैभव ने 776 रन बनाकर आईपीएल में ऑरेंज कैप सहित 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- कौन है वर्ल्ड कप की बदकिस्मत टीम
