अभिषेक की पारी पर भारी हार्दिक की फिफ्टी, बड़ौदा ने पंजाब को हराया

दो महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या ने बता दिया कि फैंस क्या मिस कर रहे थे। उन्होंने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में चेज करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेली जो अभिषेक शर्मा की विस्फोटक फिफ्टी पर भारी पड़ी।

नंबर वन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दो महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी की और आने वाले टी20 सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को खुली चुनौती दी। किसी भी खिलाड़ी के लिए वापसी करना इतना आसान नहीं होता, लेकिन हार्दिक आसान काम करते कब हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने अंदाज में वापसी की और पंजाब के खिलाफ मैच में चेज करते हुए नाबाद 77 रन की मैच जिताऊ पारी खेल दी। उनकी इस पारी की मदद से बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में पंजाब को सात विकेट से हरा दिया।

Abhishek Sharma Hardik Pandya

अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या (साभार-BCCI)

पांड्या ने 42 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से यह पारी खेली। इससे पहले पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 222 रन बनाये थे जिसमें भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के 19 गेंद में 50 रन शामिल थे। एक दिन पहले ही अभिषेक ने शानदार शतक जड़ा था और अब अगले ही दिन उन्होंने बता दिया कि वह क्यों इस फॉर्मेट के नंबर वन बल्लेबाज हैं। हालांकि, उनकी इस पारी पर हार्दिक पांड्या भारी पड़े।

End of Feed