Under 19 Asia Cup: यूएई को रौंदकर बांग्लादेश बना अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 17, 2023, 08:59 PM IST

Under 19 Asia Cup: बांग्लादेश ने यूएई को पटखनी देकर पहली बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में यूएई को बांग्लादेश ने 195 रन से हराया। यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विकेटकीपर बल्लेबाज आशिकुर रहमान शिबली के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 195 रन से रौंदकर अंडर-19 एशिया कप जीत लिया। आशिकुर रहमान का यह टूर्नामेंट के पांच मैचों में दूसरा शतक है। पारी का आगाज करते हुए आशिकुर रहमान ने 149 गेंद में 129 रन बनाये जिसमें 12 चौके और एक छक्का जड़ा था। इससे बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 282 रन बनाये।

Bangladesh U19 vs United Arab Emirates U19

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (साभार-Twitter)

जवाब में यूएई की टीम 24.5 ओवर में 87 रन पर सिमट गयी और बांग्लादेश ने आठ देशों का टूर्नामेंट जीत लिया। बायें हाथ के तेज गेंदबाज मारूफ मृधा (29 रन देकर तीन विकेट), इकबाल हुसैन इमोन (15 रन देकर दो विकेट) और रोहनत दोल्लाह बोरसन (26 रन देकर तीन विकेट) की तिकड़ी ने ऐसा कहर बरपाया कि यूएई ने 15 ओवर के अंदर 61 रन पर सात विकेट गंवा दिये थे।

End of Feed