BAN vs NZ 2nd Test: बांग्लादेश को सस्ते में समेटने के बाद लड़खड़ाया न्यूजीलैंड, पहले दिन के मजबूत स्थिति नें मेजबान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 6, 2023, 06:19 PM IST

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन सस्ते में ढेर होने के बावजूद कीवी टीम की हालत पतली कर दी है।

मीरपुर (बांग्लादेश): बांग्लादेश ने कम स्कोर पर आउट होने के बावजूद न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को लड़खड़ाकर दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बुधवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम केवल 172 रन पर आउट हो गई लेकिन इसके बाद उसके गेंदबाजों ने उसे शानदार वापसी दिलाई। खराब रोशनी के कारण जब पहले दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब न्यूजीलैंड 12.4 ओवर में पांच विकेट पर 55 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।

BAN vs NZ

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट (Bangladesh Cricket)

दोनों टीमों के लिए मुश्किल रही बल्लेबाजी

End of Feed