T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री पर लगी आधिकारिक मुहर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आधिकारिक तौर पर ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले की पुष्टि होने के बाद, स्कॉटलैंड ग्रुप C में इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ खेलेगा। स्कॉटलैंड उत्तर-पश्चिमी यूरोप से सबसे क्वालिफाइड एसोसिएट देश के तौर पर शामिल हुआ है, जिससे बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर हफ्तों से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC ने आधिकारिक तौर पर 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले मेंस के T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड ग्रुप C में इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ खेलेगा। यह फैसला बांग्लादेश के सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत का दौरा करने से इनकार करने के बाद लिया गया है, जिसे ICC ने रिस्क असेसमेंट के बाद खारिज कर दिया था, क्योंकि कोई सीधा खतरा नहीं पाया गया था।

Bangladesh

बांग्लादेश आधिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप 2026 में शामिल करने का फैसला शनिवार सुबह आधिकारिक तौर पर लिया गया। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने आईसीसी बोर्ड को औपचारिक रूप से लिखित तौर पर सूचना दी कि बांग्लादेश की मांगें आईसीसी की पॉलिसी के मुताबिक से नहीं हैं। सभी सदस्यों को लिखे पत्र में गुप्ता ने बताया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) आईसीसी बोर्ड के फैसले का पालन नहीं कर रहा है और इस बड़े इवेंट के लिए बांग्लादेश की जगह किसी दूसरे देश, इस मामले में स्कॉटलैंड को बुलाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। इस पत्र की कॉपी BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई है जो ICC बोर्ड के सदस्य भी हैं।

End of Feed