सुरक्षा गारंटी मिलने के बाद बांग्लादेश के क्रिकेटरों को सरकार ने दी पीएसएल में खेलने की मंजूरी

पाकिस्तान सरकार से सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद बांग्लादेश सरकार ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग के 26 मार्च से शुरू होने जा रहे 11वें सीजन में खेलने की अनुमति दे दी है।

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (पीएसएल 2026) में खेलने के लिए बांग्लादेश के खिलाड़ियों को एनओसी मिल गई है। पूर्व में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने के लिए सरकार की मंजूरी को अनिवार्य बताया था। बीसीबी की तरफ से यह बयान खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर आया था। बांग्लादेश के युवा और खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने रविवार को कहा था कि अगर सुरक्षा को लेकर कोई चिंता हुई, तो खिलाड़ी पीएसएल में हिस्सा नहीं लेंगे। इस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, चार बांग्लादेशी क्रिकेटर पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए। इसे क्रिकेटरों का अपने जोखिम पर यात्रा करना माना जा रहा था।

Bangladesh Cricket team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

क्रिकेटरों की पीएसएल के लिए पाकिस्तान यात्रा पर स्थिति स्पष्ट करते हुए शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा,'हमने विदेश मंत्रालय के साथ पाकिस्तान की स्थिति के बारे में चर्चा की और उसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद में हमारे उच्चायोग से संपर्क किया। वहां से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद हमने क्रिकेटरों को पीएसएल खेलने की अनुमति दी।'

End of Feed