BAN vs PAK Highlights: टी20 और वनडे के बाद अब टेस्ट में भी कटी पाकिस्तान की नाक, बांग्लादेश ने हराया

BAN vs PAK Highlights: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर पर पहली बार हरा दिया। पहले टेस्ट में उसने मेहमान टीम को 104 रन से पटखनी दी। इस जीत के हीरो रहे नाहिद राणा जिन्होंने 5 विकेट लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी।

BAN vs PAK Highlights: तेज गेंदबाज नाहिद राणा के पांच विकेट की बदौलत बांग्लादेश ने मंगलवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश के 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 163 रन पर सिमट गया जिसमें नाहिद ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 40 रन देकर पांच विकेट चटकाए। चाय के बाद उन्होंने अपने तीन ओवर में पांच रन देकर सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान और नोमान अली को आउट किया।

Bangladesh vs Pakistan

बांग्लादेश और पाकिस्तान (साभार-X)

तेज गेंदबाज तास्किन अहमद ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 40 रन पर दो विकेट चटकाए। बांग्लादेश को पहली सफलता तास्किन ने दिलाई जब उन्होंने इमाम उल हक (02) को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। पदार्पण करने वाले दो खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज अजान अवैस (15) और अब्दुल्ला फजल (66) ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। ऑफ स्पिनर मेहदी हसन (47 रन पर एक विकेट) ने पहली पारी में शतक जड़ने वाले अवैस को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा।

End of Feed