VIDEO: 'ओवर एक्टिंग के 50 पैसे काटेंगे, बॉलीवुड में जगह नहीं'... बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के रिजवान का उड़ाया मजाक

Bangladesh Cricketers Sledge Mohammad Rizwan: पाकिस्तान और मेजबान बांग्लादेश के बीच सिलहिट में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे व अंतिम मुकाबले का चौथा दिन काफी नाटकीय रहा। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मैदान में जमकर मजाक उड़ाया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

BAN vs PAK 2nd Test: सिलहिट में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट मैच के अंतिम दिन खूब ड्रामा हुआ। अर्धशतक जड़कर खेल रहे पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) से बांग्लादेशी खिलाड़ियों की कहासुनी हुई और बाद में ये तनातनी इतनी बढ़ती चली गई कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरह से रिजवान का मजाक उड़ाया। ये सारी आवाजें स्टंप माइक में कैद हो गईं और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

BAN vs PAK, Mohammad Rizwan Sledged By Bangladesh Players In Sylhet

बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में रिजवान और लिटन दास के बीच कहासुनी (X)

मैच की अंतिम पारी में 437 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 162 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक लगाया। वो दिन के अंत तक टिके रहे, इस बीच बांग्लादेश के खिलाड़ियों से रिजवान की जमकर कहासुनी हुई और बांग्लादेश के खिलाड़ी लगातार रिजवान के खिलाफ माइंड गेम खेलते नजर आए।

End of Feed