'WTC फाइनल में पहुंचेंगे'... बांग्लादेश क्रिकेट के सेलेक्शन चीफ हबीबुल बशर का बड़ा बयान

ICC WTC FINAL: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद सीरीज ड्रॉ कराकर स्वदेश लौटी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हौसले अब बुलंद हैं। उनके सेलेक्शन चीफ ने तो ये तक कह दिया है कि बांग्लादेश आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच सकता है।

बांग्लादेश के सेलेक्शन चीफ हबीबुल बशर का मानना है कि उनकी टीम पहली बार ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुंचने की अच्छी स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ करने के बाद एशियाई टीम सोमवार को लौटी। ICC की वेबसाइट के अनुसार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में वे अभी चौथे स्थान पर हैं और इस साइकल में अभी छह मैच बाकी हैं।

Habibul Bashar Feels Bangladesh can qualify for ICC WTC FINAL

क्या बांग्लादेश आईसीसी WTC फाइनल में पहुंच पाएगा? (Instagram/Bangladeshtigers)

बांग्लादेश का अगला मुक़ाबला इस साल के आखिर में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा, जिसमें दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। बशर का मानना है कि उनकी टीम टॉप-2 में जगह बनाने और अगले साल होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में पहली बार जगह पक्की करने की मजबूत स्थिति में है।

End of Feed