पूर्व कप्तान के हाथ में आई बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चयनसमिति की कमान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम के पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को चार-सदस्यीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वो गाजी अशरफ हुसैन की जगह लेंगे।

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को नई बनी चार-सदस्यीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नई नियुक्त समिति तब तक काम करेगी जब तक आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए बांग्लादेश की टीम चुन नहीं ली जाती। यह वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच अफ्रीका में खेला जाना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति में बदलाव किया, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने अपना अनुबंध न बढ़ाने का फैसला किया। उनका कॉन्ट्रैक्ट फरवरी 2026 तक था।

Habibul Bashar and mushfiqur rahim

मुश्फिकुर रहीम के साथ हबीबुल बशर

बीसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया,'53 वर्षीय बशर इस भूमिका में अपने साथ ढेर सारा अनुभव लेकर आए हैं। वह इससे पहले बांग्लादेश की पुरुष और महिला टीमों के लिए बतौर राष्ट्रीय चयनकर्ता काम कर चुके हैं। बशर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बनने की उपलब्धि है। वह आज भी देश की सबसे सम्मानित क्रिकेट हस्तियों में से एक हैं।'

End of Feed