BAN vs IRE 2nd Test: बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड को दी 217 रन से मात, सीरीज में किया 2-0 से सूपड़ा साफ

बांग्लादेश ने आयरलैंड को मीरपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में 217 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज में मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। ऐसा रहा मैच का हाल।

मीरपुर (बांग्लादेश): मुशफिकुर रहीम ने अपने 100वें टेस्ट में शतक जड़ा जिससे बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 217 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। मुशफिकुर ने पहली पारी में 106 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 53 रन की पारी खेली जिससे उन्होंने मैच में कुल 159 रन बनाए जबकि लिटन दास ने 128 रन की शतकीय पारी खेली। इससे मेजबान टीम ने पहली पारी में 476 रन बनाए।

Bangladesh vs Ireland

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीत के बाद ट्रॉफी हासिल करते कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket X)

आयरलैंड के ऑफ-स्पिनर एंडी मैकब्राइन ने 109 रन पर छह विकेट झटककर बांग्लादेश को 500 रन से पहले ही रोक दिया। लेकिन ताइजुल इस्लाम ने दोनों पारियों में 76 और 94 रन देकर चार चार विकेट झटके। इससे वह 250 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए। आयरलैंड की टीम पहली पारी में 265 रन पर सिमट गई।

End of Feed