AUS vs BAN: जो काम भारत-पाकिस्तान नहीं कर सके वो बांग्लादेश ने तीसरे मैच में ही कर दिया, बनी एशिया की पहली टीम

बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। यह ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की पहली जीत है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। वह सबसे कम मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली पहली एशियाई टीम बन गई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने वो कर दिखाया जो सोचा भी नहीं जा सकता था। उन्होंने नंबर 1 टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हरा दिया। यह आज के टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े उलटफेरों में से एक है। बांग्लादेश ने महज तीसरे ही प्रयास में ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर धूल चटा दी। बांग्लादेश सबसे कम टेस्ट मैच में कंगारुओं को ऑस्ट्रेलिया में हराने का रिकॉर्ड बना दिया।

Bangladesh test win

बांग्लादेश क्रिकेट ने रचा इतिहास। फोटो- बांग्लादेश क्रिकेट

यह जीत शानदार जीत, बांग्लादेश क्रिकेट की लोककथाओं में हमेशा के लिए दर्ज हो गई है। क्योंकि, ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश सबसे तेज एशियाई टीम है। उसने सिर्फ 3 टेस्ट में यह कारनामा किया। जबकि पाकिस्तान (7 टेस्ट) और भारत (12 टेस्ट) ने ज्यादा समय लिया था। वहीं, श्रीलंका 15 कोशिशों के बाद भी कोई जीत हासिल नहीं कर पाया है। यही नहीं, 1995 के बाद यानी 31 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर भारत के अलावा किसी दूसरी एशियाई टीम से टेस्ट मैच हारा है।

End of Feed