Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, लिट्टन दास होंगे कप्तान, तीन साल बाद हुई एक प्लेयर की वापसी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में आयोजित होने जा रहे एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लिट्टन दास के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। एक खिलाड़ी की तीन साल लंबे अंतराल के बाद टी20 टीम में वापसी हुई है।

ढाका: बांग्लादेश के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को विकेटकीपर-बल्लेबाज नुरुल हसन को आगामी एशिया कप के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है जिसमें लिटन दास टीम की कमान संभालेंगे। इकतीस वर्षीय हसन ने आखिरी बार तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया में 2022 में आयोजित आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान सबसे छोटे फॉर्मेट में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

Bangladesh Cricket team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा घोषित टीम एशिया कप से पहले नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगी। घरेलू क्रिकेट में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर वापसी करने वाले हसन के अलावा टीम में सैफ हसन की भी डेढ़ साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है। उन्होंने आखिरी बार 2023 एशियाई खेलों में बांग्लादेश के लिए खेला था। आठ टीमों का टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित होगा।

End of Feed