BAN vs ZIM 3rd T20 Pitch Report: बांग्लादेश-जिंबाब्वे तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

BAN vs ZIM 3rd T20 Pitch Report Today Match: आज बांग्लादेश और जिंबाब्वे की टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला बांग्लादेश के चटगांव में खेला जा रहा है। इससे पहले खेले गए दो टी20 मैचों में मेजबान बांग्लादेशी टीम को जीत मिली थी और वे सीरीज में 2-0 से आगे हैं। अब जानते हैं कि आज के तीसरे टी20 मैच में पिच रिपोर्ट कैसी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश-जिंबाब्वे टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2024
  • बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच आज होगा तीसरा टी20 मैच
  • चटगांव में खेला जाएगा आज का मुकाबला

BAN (Bangladesh) vs ZIM (Zimbabwe) 3rd T20I Pitch Report Today Match In Hindi: मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम और मेहमान जिंबाब्वे क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 से पहले द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में व्यस्त हैं। सीरीज के पहले दो टी20 मुकाबलों में जीत के साथ बांग्लादेश की टीम ने अपने घर में खेलते हुए पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली है। आज बांग्लादेश की टीम सीरीज में जीत के साथ अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।

BAN vs ZIM 3rd T20 Pitch Report, Today Match

बांग्लादेश-जिंबाब्वे तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

एक तरफ आईपीएल चल रहा है, दूसरी तरफ कुछ देश टी20 विश्व कप के लिए तैयारी में जुटे हैं और द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल रहे हैं। बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच भी 5 टी20 मैचों की सीरीज चल रही है जिसके पहले दो टी20 मैच बांग्लादेश ने 8 विकेट और 6 विकेट से जीत लिए। अब तीसरे टी20 मैच की बारी है जहां कई धुरंधर खिलाड़ियों पर दोनों टीमों के फैंस की नजरें टिकी रहेंगी। जिंंबाब्वे में उनके स्टार कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza), ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) और ल्यूक जोंगवे (Luke Jongwe) पर नजरें रहेंगी। वहीं बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy), उनके कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossein Shanto) और लिटन दास (Litton Das) से स्थानीय फैंस को काफी उम्मीदें होंगी।

End of Feed