BAN vs SL 1st ODI Pitch Report, Weather: बांग्लादेश-श्रीलंका पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहांं जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 13, 2024, 01:45 PM IST

BAN vs SL 1st ODI Pitch Report And Chattogram Weather Forecast Today Match: आज (13 March 2024) बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला वनडे मुकाबला चटगांव में आज खेला जाएगा। आइए जानते हैं बांग्लादेश-श्रीलंका पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और चटगांव में आज कैसा रहेगा मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच
  • तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला
  • चटगांव में खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला

BAN (Bangladesh) vs SL (Sri Lanka) 1st ODI Pitch Report And Chattogram Weather Forecast Today: मेजबानबांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आज वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज (BAN vs SL ODI Series 2024) का आगाज हो रहा है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto), वहीं श्रीलंकाई वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान हैं कुसल मेंडिस (Kusal Mendis)। भारतीय समय के मुताबिक बांग्लादेश-श्रीलंका पहला वनडे मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

BAN vs SL 1st ODI Pitch Report

बांग्लादेश-श्रीलंका पहले वनडे की पिच रिपोर्ट

आंकड़ों की बात करें तो बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 54 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 42 मैच श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 10 मुकाबले ही जीत सकी है। वहीं 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। मौजूदा वनडे सीरीज बांग्लादेश की जमीन पर खेली जाएगी। अगर बांग्लादेश में इन दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मैचों की बात की जाए तो अब तक बांग्लादेश में ये दोनों टीमें 20 वनडे मैचों में टकराई हैं जिसमें 14 मैच श्रीलंका ने जीते हैं और 6 मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किए हैं। आइए अब जानते हैं कि आज के पहले वनडे मैच में पिच रिपोर्ट कैसी होगी और कैसा है चटगांव का मौसम।

End of Feed