BAN vs AFG: बांग्लादेश के खिलाफ इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी, वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 19, 2023, 11:54 AM IST

BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत 5 जुलाई से होगी। तीनों मैच चटगांव में खेले जाएंगे। इसको लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। अब धाकड़ गेंदबाजी की टीम में वापसी हुई है।

BAN vs AFG: एकमात्र टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हार झेलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बदलाव के साथ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अगले महीने 5 जुलाई से शुरू होने वाले वनडे सीरीज को लेकर बोर्ड ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के धाकड़ गेंदबाज राशिद खान की भी वापसी हो गई है। टेस्ट सीरीज के दौरान वे टीम में शामिल नहीं थे। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 14 से 18 जून के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान टीम को 546 रन से हराया था।

Rashid Khan

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी। (फोटो- राशिद खान के इंस्टाग्राम से)

वनडे के सभी मैच एक ही स्टेडियम में

बाग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 5 जुलाई को चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 8 जुलाई को और 11 जुलाई को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों मैच भी चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सभी मैच सुबह 10.30 बजे से खेले जाएंगे।

End of Feed