पाकिस्‍तान की शर्मनाक हार से झल्‍लाए कप्‍तान बाबर आजम, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:11 PM IST

Babar Azam slams Pakistan batter: पाकिस्‍तान को गुरुवार को टी20 वर्ल्‍ड कप में जिंबाब्‍वे के हाथों 1 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद पाकिस्‍तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें कम हो गई हैं। कप्‍तान बाबर आजम ने पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाजों को शर्मनाक हार का जिम्‍मेदार ठहराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्‍तान को जिंबाब्‍वे के हाथों 1 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी
  • पाकिस्‍तान की मौजूदा टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी शिकस्‍त रही
  • बाबर आजम ने पाकिस्‍तान की हार के लिए बल्‍लेबाजों को जिम्‍मेदार ठहराया

पर्थ: पाकिस्‍तान को गुरुवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड में जिंबाब्‍वे के हाथों 1 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम इस शर्मनाक हार से निराश नजर आए। पाकिस्‍तान की मौजूदा टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी शिकस्‍त है। इससे पहले उसे भारत के हाथों चार विकेट से पराजय सहनी पड़ी थी। जिंबाब्‍वे के हाथों मिली हार के लिए बाबर आजम ने अपनी टीम के बल्‍लेबाजों को जिम्‍मेदार ठहराया है।

बाबर आजम

जिंबाब्‍वे ने पर्थ में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बना सकी। मैच के बाद बाबर आजम ने कहा, 'मेरी टीम का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। हमारी बल्‍लेबाजी स्‍तरहीन रही। हमारे शुरूआती छह ओवर काफी खराब रहे। मगर शादाब और शान मसूद ने साझेदारी बनाई। दुर्भाग्‍यवश शादाब खान आउट हुए और लगातार गिरते विकेटों के कारण बल्‍लेबाजों पर दबाव बन गया।'

End of Feed