रिजवान के बाद अब सात समंदर पार बाबर की भी हुई गजब बेइज्जती, वीडियो हुआ वायरल

बिग बैश लीग में एक के बाद एक लगातार पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बेइज्जती हो रही है। ताजा मामला बाबर आजम का है जो बल्लेबाजी नहीं बल्कि किसी अन्य कारण से सुर्खियों में बने हुए हैं। यह मामला शुक्रवार हुए एक मैच का है।

बिग बैश लीग खेल रहे पाकिस्तानी खिलाड़ियों की चर्चा खेल के अलावा बाकी चीजों के लिए खूब हो रही है। अभी हाल ही में रिटायर्ड हर्ट होने वाले मोहम्मद रिजवान के बाद अब बाबर आजम भी सुर्खियों में हैं। बाबर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को बिग बैश लीग में खेले गए सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। दरअसल मैच के दौरान स्टीव स्मिथ का बाबर आजम द्वारा एक रन लेने के फैसले को मना करना चर्चा का विषय बना हुआ है। सिडनी सिक्सर्स की पारी के 11वें ओवर में हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए बाबर और स्मिथ के बीच माहौल तनावपूर्ण कर दिया था।

BABAR AZAM vs Steve Smith

बाबर आजम और स्टीव स्मिथ (साभार-BBL)

मैच के बाद स्मिथ ने चैनल 7 से बातचीत में कहा कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक था। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट तेज खेलने को कह रहा था, लेकिन उन्होंने एक ओवर और लेने की बात कही ताकि छोटी बाउंड्री का फायदा उठा सकें। स्मिथ ने कहा कि उस ओवर में करीब 32 रन बने, जो टीम के लिए निर्णायक साबित हुए।

End of Feed