T20 World Cup 2024: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बने टी20 में सबसे सफल बल्लेबाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने टी20 विश्व कप में मेजबान अमेरिका के खिलाफ टेक्सास में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबर आजम बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे सफल बल्लेबाज
  • तोड़ा विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड
  • 120वें मैच में हासिल की बाबर ने ये उपलब्धि

टेक्सास: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 विश्व कप 2024 में गुरुवार को अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि विराट कोहली को पीछे छोड़कर अपने नाम कर ली। बाबर आजम ने जैसे ही अमेरिका के खिलाफ मुकाबले के दौरान 16 रन के आंकड़े को पार किया वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। मैच से पहले बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली (4038) और रोहित शर्मा(4023 ) के बाद तीसरे पायदान पर थे। लेकिन अब वो दोनों भारतीय दिग्गजों को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। बाबर 43 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए।

Babar Azam

बाबर आजम

मुश्किल से पाकिस्तान को उबारा, खेली कप्तानी पारी

अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पारी का आगाज करने उतरे बाबर आजम ने शुरुआत में जल्दी जल्दी विकेट गंवाने के बाद एक छोर संभाले रखा। 26 रन पर पाकिस्तान ने तीन विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान और फख़र जमां पवेलियन सस्ते में लौट गए। ऐसे में शादाब खान के साथ मिलकर बाबर टीम को मुश्किल से उबारा और 100 रन के पार ले गए। बाबर पारी के 16वें ओवर में जसदीप सिंह की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने 43 गेंद में 44 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। पारी के दौरान बाबर का स्ट्राइक रेट 102.32 का रहा।

End of Feed