बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस, इंग्लैंड के खिलाफ नए कप्तान के नेतृत्व में उतर सकती है पाक टीम

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए थे। बुधवार से होने वाले पहले टेस्ट से दो दिन पहले ही पाकिस्तान की टीम हेडिंग्ले पहुंच चुकी है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। वह चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान उनके उंगली में चोट लग गई थी। इतना ही नहीं वॉर्म-अप मैच के दौरान वह दोबारा चोटिल हो गए थे। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। ऐहितायतन वह दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। बुधवार से होने वाले पहले टेस्ट से दो दिन पहले ही पाकिस्तान की टीम हेडिंग्ले पहुंच चुकी है। प्रैक्टिस में बाबर ने कुछ देर के लिए बैटिंग भी की।

BABAR AZAM

बाबर आजम (साभार-x)

मोहम्मद अब्बास ने बताया कि मेडिकल टीम आखिरी फैसला लेगी कि वह पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं। इसका फैसला मैच के दिन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबर ने कुछ देर बल्लेबाजी करने के अलावा कुछ थ्रो भी किए हैं, लेकिन खेलने पर फैसला मैच के दिन ही लिया जाएगा।

End of Feed