क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद आयुष बदोनी ने दी पहली प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 1, 2024, 04:29 PM IST

दिल्ली प्रीमियर लीग में ऐतिहासिक पारी खेलने वाले आयुष बदोनी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। 24 साल के इस खिलाड़ी की ताबड़तोड़ पारी के दम पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने शनिवार को खेले गे मैच को 112 रन से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

उत्तरी दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ रिकार्ड 19 छक्के लगाने वाले साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी का मानना है कि दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच में अपनी शानदार टाइमिंग के दम पर वह 55 गेंद में 165 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने में सफल रहे। दायें हाथ के 24 साल के इस खिलाड़ी की ताबड़तोड़ पारी के दम पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने शनिवार को खेले गे मैच को 112 रन से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (83)

आयुष बदोनी (साभार-x)

बडोनी ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (120) के साथ दूसरे विकेट के लिए 286 रन की साझेदारी कर टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बनाया।

End of Feed