IPL 2024, RCB vs DC: आरसीबी से हार के बाद क्या बोले अक्षर पटेल, किसको बताया जिम्मेदार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 13, 2024, 12:20 AM IST

IPL 2024, RCB vs DC, Axar Patel Statement: बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान अक्षर पटेल ने क्या कहा और किसको बताया जिम्मेदार।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया।
  • आरसीबी की यह लगातार पांचवीं जीत है।
  • हार के बाद क्या बोले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल।

IPL 2024, RCB vs DC, Axar Patel Statement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने घर में रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया। टीम की यह 13 मैचों में लगातार पांचवीं और ओवर में छठवीं जीत है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की सातवीं हार है। बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल का बल्ला जमकर चला। अक्षर पटेल ने आरसीबी के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 146.15 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 या उससे अधिका स्कोर नहीं कर सका।

Axar Patel Statement, IPL 2024, RCB vs DC, Axar Patel, Axar Patel Statement, Axar Patel Statement after defeat against RCB, M Chinnaswamy Stadium Bengaluru, Axar Patel Fifty, Axar Patel Most Fifty in IPL,

कप्तान अक्षर पटेल से चर्चा करते हुए टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCi)

टूर्नामेंट के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 19.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई।

End of Feed