हर हाल में जीत दर्ज करना चाहते हैं गंभीर, लखनऊ के इस खिलाड़ी ने खोला राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 08:08 PM IST

Avesh Khan On Gautam Gambhir: लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के नए कोच को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनके काम करने के तरीके और उनके माइंडसेट को लेकर बात की है।

Avesh Khan On Gautam Gambhir: बीते 9 जुलाई को जब बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच के तौर पर गौतम गंभीर का ऐलान किया तो इस बात की चर्चा तेज हो गई कि उनके आने से टीम में तेजी से बड़े बदलाव हो सकते हैं। उनके मेंटॉरशिप में काम कर चुके लखनऊ के तेज गेंदबाज ने गंभीर के माइंटसेट और उनके काम करने के तरीके को लेकर बात की है। तेज गेंदबाज आवेश खान ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम की नवनियुक्त कोच गौतम गंभीर का एकमात्र लक्ष्य हर हाल में जीत हासिल करना और खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना होता है।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

गौतम गंभीर (साभार-IPL)

गंभीर श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। आवेश आईपीएल में गंभीर के मेंटोर (मार्गदर्शक) रहते हुए लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तरफ से खेल चुके हैं। इस तेज गेंदबाज ने जिंबॉब्वे के खिलाफ शनिवार को होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले बीसीसीआई से कहा,‘‘मैंने उनसे जो कुछ भी सीखा, वह इस मानसिकता के बारे में है कि आपको हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए और अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए।’’

End of Feed