ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 7, 2023, 03:25 PM IST

Aaron Finch retires from International cricket: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को अपनी अगुवाई में टी20 विश्व कप जिताने वाले दिग्गज बल्लेबाज आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि आरोन फिंच ने साफ कर दिया है कि वो अभी घरेलू टी20 मैच और बिग बैश लीग जैसे टूर्नामेंट खेलते रहेंगे।

आस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज और 2021 में टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान आरोन फिंच ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 36 वर्षीय फिंच हालांकि बिग बैश लीग और घरेलू टी20 मैचों में खेलते रहेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया ,‘‘हमारे विश्व कप विजेता और सबसे लंबे समय तक टी20 कप्तान रहने वाले आरोन फिंच ने खेल को अलविदा कहने का फैसला किया है । अपने योगदान के लिये धन्यवाद आरोन फिंच।’’

aaron finch announces retirement from international cricket

आरोन फिंच (AP File)

फिंच का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना तय माना जा रहा था । उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया और आखिरी टेस्ट भी 2018 में खेला था । उनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2021 जीता था । पिछले साल हालांकि अपनी सरजमीं पर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलियाई टीम नहीं पहुंच सकी । फिंच ने आखिरी टी20 मैच भी उसी टूर्नामेंट में खेला जब आस्ट्रेलिया की आयरलैंड पर 42 रन से जीत में उन्होंने 63 रन बनाये थे।

End of Feed