चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पैट कमिंस के घर गूंजी किलकारी, पत्नी बेकी ने दिया बेटी को जन्म

Pat Cummins Daughter: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से चोट के चलते बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को एक खुशखबरी मिली है। दरअसल उनकी पत्नी बेकी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। ये इस स्टार कपल का दूसरा बच्चा है। कमिंस ने एक बेहतरीन इंस्टाग्राम पोस्ट भी कर दिया है।

Pat Cummins Daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी साझा की है। उनकी बेटी का नाम एडिथ (एडी) रखा गया है। इससे पहले, कमिंस दंपति ने 2021 में अपने पहले बच्चे, बेटे अल्बी के जन्म की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

Pat Cummins daughter

पैट कमिंस (फोटो- X)

बेकी कमिंस ने इंस्टाग्राम पर नवजात बच्ची की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "वह आ गई है। हमारी प्यारी बेटी, एडी... हम इस समय जितने खुश और प्यार से भरे हुए हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"

End of Feed