IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मैच में उतरेगी भारतीय टीम, दांव पर होगी सेमीफाइनल की कुर्सी

भारतीय टीम को अगर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। इस ग्रुप के अंतिम दो मैच से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्धारण होगा।

मध्यक्रम के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली भारतीय टीम को अगर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

IND W vs AUS W

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी भारतीय महिला टीम। फोटो- BCCI

भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। इस ग्रुप के अंतिम दो मैच से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्धारण होगा। इन मैच में दक्षिण अफ्रीका (छह अंक) लॉर्ड्स में बांग्लादेश (चार) से भिड़ेगा, जिसके बाद भारत (छह) का सामना अपराजित ऑस्ट्रेलिया (आठ) से होगा। दक्षिण अफ्रीका के बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड (12 मैचों में 9-2) को देखते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा होने की उम्मीद है।

End of Feed