INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी चौथे टी20 में दी 7 रन से मात, किया सीरीज पर कब्जा

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 17, 2022, 10:37 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में 7 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला अब औपचारिकता रह गया है।

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में 7 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। जीत के लिए टीम इंडिया को 189 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम 20 ओवर में केवल 181 रन बना सकी और 7 रन से मुकाबला गंवा दिया।

Australia-Womens-cricket-team

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम( साभार Cricket Australia)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई की महिला टीम ने एलिसा पेरी की 42 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी की बदौलत 3 विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया ता। एलिसा हीली ने 30(21), एश्वे गार्डनर ने 42(27) और ग्रेस हैरिस ने 27(12) रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहीं। उन्होंने 2 और राधा यादव ने एक विकेट अपने नाम किया।

End of Feed