Australia vs West Indies 1st Test Who is Shamar Joseph: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 59 रन और दो विकेट से आगे खेलने शुरू कर दिया। दूसरे दिन के चायकाल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 81.1 ओवर में 283 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। विंडीज के डेब्यूटांट शमर जोसेफ के सामने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बल्ला पूरी तरह से शांत रहा है।
शमर ने चटकाए सबसे ज्यादा 5 विकेट
24 साल के शमर जोसेफ ने अपने पहले मैच में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। जोसेफ ने 4.70 की इकोनॉमी से 20 ओवर ओवर में 94 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रेविड हेड और मिचले स्टार्क को अपना शिकार बनाए थे।
शमर का ऑलराउंडर प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन पहला मैच खेल रहे शमर जोसेफ ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाने के साथ बल्ले से 87.80 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जोसेफ ने 41 गेंदों से 3 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए।
ऐसा है शमर का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड
24 साल के शमर जोसेफ का अपने घर में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 3.49 की इकोनॉमी से कुल 21 विकेट चटकाए थे। वहीं, लिस्ट-ए में जोसेफ ने 2 मैचों में दो विकेट चटकाए हैं। वहीं, उन्होंने बल्ले से फर्स्ट क्लास में 65 रन और लिस्ट-ए में सिर्फ 5 रन बनाए हैं।
