AUS vs WI Live Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला

AUS vs WI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की कोशिश होगी कि वह कम से कम टी20 में अपना दम दिखाए और ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने फैंस को खुश होने का मौका दे।

AUS vs WI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 20 जुलाई से होने जा रहा है। आखिरी मुकाबला 28 जुलाई को वॉर्नर पार्क, सेंट्स किट्स में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने वाली वेस्टइंडीज के पास टी20 में सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है। 27 रन पर ऑलआउट होने के बाद वेस्टइंडीज की कोशिश होगी कि अपने फैंस को इस सीरीज के माध्यम से कुछ अच्छी यादें दे। ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर है जबकि वेस्टइंडीज का नेतृत्व शाई होप कर रहे हैं।

aus vs wi live streaming Detail

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

हेड टू हेड में कौन कहां

दोनों टीमों के बीच आमने-सामने का टी20I रिकॉर्ड 11-11 से बराबर है, और विंडीज़ पिछले छह मैचों में केवल एक जीत हासिल कर पाई है। भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 के टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला होने वाला है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed