LIVEAUS vs SL, Highlights: मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को रौंदा

AUS vs SL, Highlights: मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को रौंदा
AUS vs SL, Highlights: मार्कस स्टोइनिस (18 गेंदें, 4 चौके, 6 छक्के, 59* रन) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जीत का खाता खोला। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को सुपर-12 राउंड के मैच में 21 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराया। पर्थ में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में यह दो मैचों में पहली जीत है। वहीं श्रीलंका की यह दो मैचों में पहली हार रही। मार्कस स्टोइनिस को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। स्टोइनिस ने फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे कप्तान आरोन फिंच (31*) के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन की अविजित साझेदारी की। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना अगला मुकाबला शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी। वहीं श्रीलंकाई टीम शनिवार को सिडनी में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
AUS vs SL Live Score: लाहिरू कुमार पारी का 17वां ओवर करने आए। स्टोइनिस ने दूसरी गेंद पर 96 मीटर लंबा छक्का लगाया। आरोन फिंच ने मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेलकर ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगाई। कंगारू टीम ने 21 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मैच जीता।
मार्कस स्टोइनिस 18 गेंदों में चार चौके और छह छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे।
आरोन फिंच 42 गेंदों में एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्टोइनिस का तूफानी अर्धशतक
AUS vs SL Live Score: महीश थीक्षणा पारी का 16वां ओवर करने आए। स्टोइनिस ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाया। जोश से लबरेज दिख रहे हैं स्टोइनिस। तीसरी गेंद पर स्टोइनिस ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से छक्का जमाया। चौथी गेंद पर स्टोइनिस ने लांग ऑन की दिशा में सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर स्टोइनिस ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जमाया। स्टोइनिस ने 17 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 20 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 146/3। आरोन फिंच 28* और मार्कस स्टोइनिस 53* रन बनाकर खेल रहे हैं।
स्टोइनिस ने की हसरंगा की धुनाई
AUS vs SL Live Score: वनिंदु हसरंगा पारी का 15वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर स्टोइनिस ने सिंगल लिया। फिंच ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। फिर स्टोइनिस ने तीसरी गेंद पर लांग ऑन से बाहर छक्का जमाया। चौथी गेंद पर स्टोइनिस ने लांग ऑन पर चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर मिडविकेट पर छक्का जमाया। इस ओवर में 19 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 126/3। आरोन फिंच 27* और मार्कस स्टोइनिस 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।
महंगा रहा शनाका का ओवर
AUS vs SL Live Score: दासुन शनाका पारी का 14वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर फिंच बड़ा शॉट खेलने से चूके। दूसरी गेंद पर फिंच ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर शनाका दिशा भटके और स्टोइनिस ने फाइन लेग की दिशा में चौका हासिल किया। पांचवीं गेंद पर स्टोइनिस ने थर्ड मैन की दिशा में चौका हासिल किया। इस ओवर में 10 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 107/3। आरोन फिंच 26* और मार्कस स्टोइनिस 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
करुणारत्ने ने मैक्सवेल का किया शिकार
AUS vs SL Live Score: चमिका करुणारत्ने पारी का 13वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर फिंच ने पुल शॉट खेला और मिडविकेट पर बंडारा ने कैच टपका दिया। दूसरी गेंद पर चमिका करुणारत्ने ने मैक्सवेल को डीप मिडविकेट पर बंडारा के हाथों कैच आउट कराया। बंडारा ने अपने पाप धो लिए। ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए और पहली गेंद पर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर स्टोइनिस ने शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर स्टोइनिस ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया।
AUS vs SL Live Score: 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 97/3। आरोन फिंच 25* और मार्कस स्टोइनिस 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कुमार ने मैक्सवेल को किया घायल
AUS vs SL Live Score: लाहिरू कुमार पारी का 12वां ओवर करने आए। पहली गेंद बाउंसर डाली, जिस पर मैक्सवेल को अंगूली में चोट लगी। लेग स्टंप पर दूसरी गेंद भी बाउंसर डाली, लेकिन अंपायर ने वाइड नहीं दी। तीसरी गेंद पर मैक्सवेल घायल हो गए। गेंद सीधे आकर उनके चेहरे पर लगी। गेंद सीधे जाकर उनके गले में लगी थी। चौथी गेंद पर मैक्सवेल स्कूप शॉट खेलने से चूके। पांचवीं गेंद फुल लेंथ पर डाली, जिस पर मैक्सवेल ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 88/2। आरोन फिंच 23* और ग्लेन मैक्सवेल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
थीक्षणा का जानदार ओवर
AUS vs SL Live Score: महीश थीक्षणा पारी का 11वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर वाइड डाली। बाकी तीन गेंदों पर उन्होंने फिंच को रन नहीं बनाने दिया। पांचवीं गेंद पर फिंच ने गेंदबाज की दिशा में डिफेंसिव शॉट खेला, रन नहीं मिला। इस ओवर में केवल 1 रन बना।
AUS vs SL Live Score: 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 86/2। आरोन फिंच 23* और ग्लेन मैक्सवेल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैक्सवेल ने मचाई तबाही
AUS vs SL Live Score: वनिंदु हसरंगा पारी का 10वां ओवर करने आए। फिंच ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। मैक्सवेल ने अगली गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 19 रन बनाए।
AUS vs SL Live Score: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85/2। आरोन फिंच 23* और ग्लेन मैक्सवेल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्श लौटे डगआउट
AUS vs SL Live Score: धनंजय डी सिल्वा पारी का 9वां ओवर करने आए। फिंच ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर फिंच ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श ने आगे बढ़कर हवा में शॉट खेला, लांग ऑफ पर राजपक्षा ने आसान कैच पकड़ा। मिचेल मार्श ने 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए। पांचवीं गेंद पर फिंच ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 66/2। आरोन फिंच 21* और ग्लेन मैक्सवेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्श ने की हसरंगा की कुटाई
AUS vs SL Live Score: वनिंदु हसरंगा पारी का आठवां ओवर करने आए। फिंच ने पहली गेंद पर प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर मार्श ने डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर कवर्स में शॉट खेलकर मार्श ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर फिंच ने लांग ऑन में हवाई शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर मार्श ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर मार्श ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 15 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 53/1। आरोन फिंच 13* और मिचेल मार्श 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्श बाल-बाल बचे
AUS vs SL Live Score: धनंजय डी सिल्वा पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर फिंच ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श ने हवा में शॉट खेला और मिडविकेट पर दासुन शनाका ने कैच छोड़ दिया। बल्लेबाज ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर फिर मार्श ने बड़ा शॉट खेला और बच गए। इस ओवर में 5 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38/1। आरोन फिंच 11* और मिचेल मार्श 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
करुणारत्ने ने प्रभावित किया
AUS vs SL Live Score: चमिका करुणारत्ने पावरप्ले का आखिरी ओवर अरने आए। फिंच ने पहली गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर श्रीलंका ने मिचेल मार्श के खिलाफ एलबीडब्ल्यू का रिव्यु लिया, लेकिन वह सुरक्षित रहे क्योंकि गेंद स्टंप्स के ऊपर जा रही थी। इस ओवर में 5 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33/1। आरोन फिंच 9* और मिचेल मार्श 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
थीक्षणा ने वॉर्नर को किया आउट
AUS vs SL Live Score: महीश थीक्षणा पारी का पांचवां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर बड़ी सफलता हासिल की। डेविड वॉर्नर को शॉर्ट कवर्स में कप्तान दासुन शनाका के हाथों कैच आउट कराया। वॉर्नर ने 10 गेंदों में 11 रन बनाए। मिचेल मार्श क्रीज पर आए। इस ओवर में दो रन बने और एक विकेट आया।
AUS vs SL Live Score: 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28/1। आरोन फिंच 5* और मिचेल मार्श 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कुमार ने फिर फिंच को परेशान किया
AUS vs SL Live Score: लाहिरू कुमार अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर वॉर्नर ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन लिए। इस ओवर में 7 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 26/0। डेविड वॉर्नर 11* और आरोन फिंच 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पिच पर परेशान दिख रहे हैं फिंच
AUS vs SL Live Score: चमिका करुणारत्ने पारी का तीसरा ओवर करने आए। डेविड वॉर्नर ने तीसरी गेंद पर लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 7 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/0। डेविड वॉर्नर 8* और आरोन फिंच 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कुमार ने फिंच को परेशान किया
AUS vs SL Live Score: लाहिरू कुमार पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली दो गेंदों पर फिंच को रन नहीं बनाने दिया। तीसरी गेंद पर अपनी लाइन भटके और लेग साइड में वाइड के पांच रन गए। अगली गेंद पर फिंच को ऑफ स्टंप पर बीट किया। चौथी गेंद बहुत शानदार इनस्विंग। फिंच परेशान हुए। पांचवीं गेंद पर फिंच को सिंगल मिला। इस ओवर में 6 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/0। डेविड वॉर्नर 4* और आरोन फिंच 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बिनुरा फर्नांडो पहले ही ओवर में बाहर गए
AUS vs SL Live Score: बिनुरा फर्नांडो पारी का पहला ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर फर्नांडो असहज नजर आए और मैदान से बाहर गए। धनंजय डी सिल्वा ने उनका ओवर पूरा किया। इस ओवर में 6 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6/0। डेविड वॉर्नर 4* और आरोन फिंच 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एश्टन आगर और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली।
श्रीलंका की पारी समाप्त
AUS vs SL Live Score: पैट कमिंस पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने कैच आउट का रिव्यु लिया, जो खराब हुआ। करुणारत्ने ने सिंगल लिया। असलंका ने दूसरी गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर असलंका ने लेग साइड में बाउंड्री जमाई। अगली गेंद कमिंस ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली, जिसे अंपायर ने वाइड करार दी। चौथी गेंद पर असलंका ने मिड ऑफ के ऊपर से छक्का जमा दिया। पांचवीं गेंद पर बाय का सिंगल मिला। कमिंस ने फिर ऑफ स्टंप के काफी बाहर की वाइड गेंद डाली। आखिरी गेंद पर करुणारत्ने ने कवर्स की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 20 रन बने।
AUS vs SL Live Score: 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 157/6। चरित असलंका 38* और चमिका करुणारत्ने 14* रन पर नाबाद रहे।
स्टार्क के ओवर में बने 11 रन
AUS vs SL Live Score: मिचेल स्टार्क ने पारी का 19वां ओवर डाला। असलंका ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। अगली गेंद स्टार्क ने लेग स्टंप के काफी बाहर डाली, विकेटकीपर की पहुंच से भी दूर। बाउंड्री मिली। श्रीलंका को फ्री के 5 रन मिले। करुणारत्ने ने अगली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से शॉट खेलकर तीन रन लिए। इस ओवर में 11 रन बने। स्टार्क ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।
AUS vs SL Live Score: 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 137/6। चरित असलंका 26* और चमिका करुणारत्ने 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।