AUS vs SL World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम नई रणनीति के साथ श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी और मौजूदा वर्ल्ड कप में जीत का खाता खोलने की कोशिश भी करेगी। टीम 0 अंक और - 1.846 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर यानी 9वें नंबर पर है। वहीं, श्रीलंका की बात करें तो वे भी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। श्रीलंकाई खिलाड़ी भी जीत के इरादे से उतरेगी।
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच लाइव स्कोर का सीधा प्रसारण।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (Australia vs Sri Lanka World Cup Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मुकाबला 16 अक्टूबर, 2023 (सोमवार) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (Australia vs Sri Lanka World Cup Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मुकाबला? (Australia vs Sri Lanka World Cup Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (Australia vs Sri Lanka World Cup 2023 Live Telecast On TV)
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Australia vs Sri Lanka World Cup Match Online Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
