LIVE

AUS Vs SA 3rd T20I Highlights: ग्लेन मैक्सवेल ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में रोमांचक जीत, कंगारूओं ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा

नवीन चौहानUpdated Aug 16, 2025, 18:38 IST

AUS Vs SA 3rd T20I Australia Banam South Africa Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की सीरीज के केयर्न्स में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

AUS Vs SA 3rd T20I Highlights: ग्लेन मैक्सवेल ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में रोमांचक जीत, कंगारूओं ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
AUS Vs SA 3rd T20I Highlights: ग्लेन मैक्सवेल ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में रोमांचक जीत, कंगारूओं ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा

AUS Vs SA 3rd T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की 36 गेंद में 62 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत द. अफ्रीका को केयर्न्स में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में एक गेंद शेष रहते 2 विकेट से मात दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा कर लिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी द. अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर डेवाल्ड ब्रेविस की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत खड़ा किया था। जीत के लिए 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। लेकिन इसके बाद द. अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए विकेटों की झड़ी लगा दी। मैक्सवेल एक छोर थामकर खड़े रहे और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 19वें ओवर में 2 विकेट गंवाते ही ऑस्ट्रेलिया के सिर पर हार का साया मंडराने लगा था। ऐसे में मैक्सवेल ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए अंतिम ओवर में 5 गेंद में 10 रन बना लिए और टीम को एक गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने अतिशी अंदाज में 26 गेंद में 53 रन की पारी खेली और टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। ब्रेविस के अलावा 38 रन की पारी खी पारी रासी वान डर डुसें ने खेली। वहीं 25 रन ट्रिस्टन स्टब्स और 24 रन की पारी लुआन डि प्रीटोरियस ने खेली। नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए लिए। वहीं 2-2 सफलता जोश हेजलवुड और एडम जंपा को मिली। सीरीज जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 173 रन का लक्ष्य मिला है।

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका (प्लेयिंग इलेवन): एडेन मार्करम (कप्तान), रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन-डी प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डुसेन, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एन्गिडी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एरॉन हार्डी, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, जोश हेज़लवुड।

AUG 16, 2025 18:38 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: टिम डेविड बने प्लेयर ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड को पूरी सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
AUG 16, 2025 18:37 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: ग्लेन मैक्सवेल बने प्लेयर ऑफ द मैच

36 गेंद में 62 रन की आतिशी पारी खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े।
AUG 16, 2025 18:28 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: मैक्सवेल ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत

ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंद में 62 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 में एक गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच की टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।
AUG 16, 2025 18:21 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 10 रन की दरकार

सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 10 रन की दरकार है। मैक्सवेल 31 गेंद में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके हाथ में स्ट्राइक है। आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने लुंगी नगिडी आए हैं।
AUG 16, 2025 18:18 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: बॉश ने एलिस का भी किया शिकार

कार्बिन बॉश ने अपनी सधी हुई गेंदबाजी को जारी रखते हुए 19वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन एलिस को विकेट के पीछ कैच कराकर आठवां झटका दिया। एलिस अपना खाता नहीं खोल पाए। 18.4 ओवर में 163 रन पर 8 विकेट ऑस्ट्रेलिया ने गंवा दिए हैं। 8 गेंद में जीत के लिए 10 रन बनाने हैं। मैक्सवेल दूसरे छोर पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
AUG 16, 2025 18:17 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: बॉश ने ड्वारशुइस को किया बोल्ड

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्बिन बॉश ने ड्वारशुइस को बोल्ड करके द. अफ्रीका को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 1(6) रन बनाए। मैक्सवेल 52(31) रन बनाकर खेल रहे हैं। बल्लेबाजी करने नाथन एलिस उतरे हैं।
AUG 16, 2025 18:12 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतक

ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में अपने टी20 करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
AUG 16, 2025 18:04 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 142 रन

173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल 20 गेंद में 36 और ड्वारशुइस 0 रन बनाकर पिच पर खड़े हैं। जीत के लिए 24 गेंद में 31 रन और ऑस्ट्रेलिया को बनाने हैं।
AUG 16, 2025 17:58 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: मैक्सवेल और ड्वारशुइश हैं मैदान पर

ग्लेन मैक्सवेल का साथ पिच पर देने के लिए ड्वारशुइश हैं। 15 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 133 रन बना लिए हैं। ड्वारशुइश 0 और मैक्सवेल 28(18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 16, 2025 17:55 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: हार्डी को रबाडा ने भेजा पवेलियन

पिच पर पैर जमा चुके आरोन हार्डी को कगिसो रबाडा ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड कर दिया। हार्डी 1(2) रन बना सके। 122 के स्कोर पर छठा विकेट ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया। मैक्सवेल मैदान पर अंतिम आस के रूप में डटे हैं।
AUG 16, 2025 17:52 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: डेविड बने रबाडा का शिकार

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका कगिसो रबाडा ने पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड के रूप में दिया। फॉर्म में चल रहे डेविड 17 (9) रन बनाकर फॉलो थ्रू में लपके गए। 120 के स्कोर डेविड पवेलियन लौटे।
AUG 16, 2025 17:46 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: 100 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन के आंकड़े को 11.5 ओवर में पार कर लिया। 12 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 15 (5) और टिम डेविड 3 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 16, 2025 17:44 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: क्वेना मफाका ने किया ग्रीन का शिकार

क्वेना मफाका ने अपनी शानदार गेंदबाजी को जारी रखते हुए पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कैमरन ग्रीन को डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 9(8) रन बनाए। 88 के स्कोर पर चौथा झटका कंगारुओं को लगा।
AUG 16, 2025 17:36 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: मिचेल मार्श बने क्वेना मफाका का शिकार

पारी के 11वें ओवर में अर्धशतक पूरा करने के बाद कप्तान मिचेल मार्श डीप स्कवैर लेग पर लुआन डी प्रीटोरियस के हाथों लपके गए। वो केवल 54 रन बना सके। 83 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन मैदान पर टिके हुए हैं।

AUG 16, 2025 17:31 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: मार्श ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान मिचेल मार्श ने 3 चौके और 5 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक दसवें ओवर में 35 गेंद पर पूरा किया।
AUG 16, 2025 17:29 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: बॉश ने बिखेरी इंग्लिश की गिल्लियां

कार्बिन बॉश ने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर हेड के बाद बल्लेबाजी करने आए जोस इंग्लिश को बोल्ड कर दिया और द. अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई। इंग्लिश एक गेंद का सामना कर सके। 9 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। कप्तान मिचेल मार्श 49 और कैमरन ग्रीन 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 16, 2025 17:23 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, नगिडी ने हेड का किया शिकार

ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाने के बाद सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 19 (18) रन बनाए। पहले विकेट के लिए हेड और मार्श के बीच हुई 66 रन की साझेदारी इसके साथ ही टूट गई। लुंगी नगिडी ने अपनी ही गेंद पर हेड का कैच लपका।
AUG 16, 2025 17:21 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: 50 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने बगैर किसी नुकसान के 50 रन 6 ओवर में पूरे कर लिए। मार्श ने 31 और हेड ने 18 रन का इसमें योगदान दिया।
AUG 16, 2025 17:02 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में बनाए 24 रन

173 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 19(12) और ट्रेविस हेड 3(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 16, 2025 16:58 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर: हेड-मार्श ने की पारी की शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 में जीत के लिए मिले 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी उतरी है।