Australia vs Pakistan ODI World Cup 2023 Live Score, Live Streaming, Live Telecast Channel In India: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 में आज पांच बार की खिताब विजेता ऑस्ट्रेलिया और 1992 की चैंपियन पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप 2023 में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उसने अबतक खेले तीन मैच में से दो में हार और एक में जीत का स्वाद चखा है। अंक तालिका में 2 अंक के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम छठे पायदान पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम तीन में से 2 मैच में जीत के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार मिली थी वहीं ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पटखनी दी थी। ऐसे में जानिए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 18वां मुकाबला(AUS vs PAK World Cup 2023 Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 18वां मुकाबला 20 अक्टूबर, 2023 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 18वां मुकाबला (AUS vs PAK World Cup 2023 Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 18वां मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 18वां मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा(AUS vs PAK World Cup 2023 Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 18वां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटे पहले होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के 18वें मैच का लाइव टेलीकास्ट (AUS vs PAK World Cup 2023 Match on TV)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के खेले जाने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर एसडी और एचडी दोनों फॉर्मेट में देख सकते हैं।
कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के दसवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs PAK World Cup 2023 Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के दसवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं।
ऐसी हैं दोनों देशों की टीम:
विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम(Australia World Cup 2023 Squad)
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।
विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम (Pakistan World Cup 2023 Squad)
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, फखर जमा, इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, सलमान आगा, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ, ओसामा मीर।
