LIVE

New Zealand vs Australia Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

New Zealand vs Australia Highlights: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बे-ओवल में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पाया। केवल 2.1 ओवर का खेल होने के बाद इसे रद्द घोषित कर दिया गया। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया था।

New Zealand vs Australia Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

New Zealand vs Australia Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

New Zealand vs Australia Highlights: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बे-ओवल में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला नहीं पूरा हो सका। बारिश के कारण 18-18 ओवर का मैच खेला जाना था, लेकिन 2.1 ओवर में जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन था, तब खेल रोक देना पड़ा। इससे पहले टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण मुकाबला 18-18 ओवर का कर दिया गया था। पहला मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और उसकी कोशिश आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए सीरीज में बने रहने के लिए यह आखिरी मौका है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा और अब न्यूजीलैंड की टीम मुकाबले को केवल ड्रॉ कर सकती है।

आज के मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन-

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, मैथ्यू कुहनमैन, जोश फिलिपे

न्यूज़ीलैंड टीम: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम, बेन सियर्स

OCT 03, 2025 15:01 IST

NZ vs AUS Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला

बारिश के कारण 2.1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रद्द हो गया।
OCT 03, 2025 14:08 IST

NZ vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया ने 6 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया है। हेड 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
OCT 03, 2025 13:10 IST

NZ vs AUS Live Score: बारिश के कारण मुकाबला नहीं शुरू हो सका है

बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो पाया है। पहले ही 2 ओवर की कटौती हो चुकी है और अब जो बारिश हो रही है, उसमें और ओवर कटने की संभावना है।
OCT 03, 2025 12:28 IST

NZ vs AUS Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
OCT 03, 2025 12:23 IST

NZ vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की पहले बैटिंग

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबला 18-18 ओवर का है।
OCT 03, 2025 12:17 IST

NZ vs AUS Live: 18-18 ओवर का होगा मुकाबला

बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला देर से शुरू होगा। इसके चलते 2 ओवर की कटौती की गई है और अब 18-18 ओवर का मैच होगा और पावरप्ले की समयसीमा 5.2 ओवर की होगी।
OCT 03, 2025 12:06 IST

NZ vs AUS Live Score: बे-ओवल में रुकी बारिश

बे-ओवल में रुकी बारिश, जल्द शुरू हो सकता है न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का टॉस।
OCT 03, 2025 10:58 IST

NZ vs AUS Live Score: बे-ओवल में हो रही है बारिश

अभी मौसम थोड़ा खलल डाल रहा है। बे ओवल का पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है क्योंकि बारिश शुरू हो गई है। उम्मीद है कि हमें एक छोटा मुकाबला खेलने का मौका मिल जाए।
OCT 03, 2025 10:49 IST

NZ vs AUS Live: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, मैथ्यू कुहनमैन, जोश फिलिपे

न्यूज़ीलैंड टीम: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम, बेन सियर्स
OCT 03, 2025 10:42 IST

New Zealand vs Australia Live Score: न्यूजीलैंड के पास है आखिरी मौका

पहला मैच गंवा चुकी न्यूजीलैंड टीम के पास सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड की टीम पहले मुकाबले में 181 रन बनाकर भी हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैच के हीरो रहे थे मिचेल मार्श, जिन्होंने 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
OCT 03, 2025 10:23 IST

New Zealand vs Australia Live: थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला अब से कुछ देर में शुरू होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है और उसकी नजर सीरीज कब्जा करने पर होगी वहीं न्यूजीलैंड के पास वापसी का यह आखिरी मौका है।