Australia test squad for Ashes Series 2023: अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया की टीम में रखा गया है जबकि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की टीम में भी वह हैं।
एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित (AP)
भारत दौरे पर चोटिल होने के बाद टेस्ट क्रिकेट में 36 वर्ष के वॉर्नर के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी । वह भारत में टेस्ट श्रृंखला के अधिकांश मैच नहीं खेल सके लेकिन सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये लौटे।
Australia have named their squad for the WTC Final and first two Ashes Tests!#WTCFinal #Ashes undefined
— ANI (@ANI) Apr 19, 2023
पांच टेस्ट मैचों के लिये आस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में वॉर्नर के अलावा सलामी बल्लेबाजों में मार्कस हैरिस और मैट रेनशॉ भी है जबकि उस्मान ख्वाजा को भी टीम में जगह मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि सात जून से ओवल पर होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये 28 मई को 15 सदस्यीय टीम चुनी जायेगी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कारी , कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मरफी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर ।
