एशेज के चौथे टेस्ट से बाहर हुए पैट कमिंस, टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी सस्पेंस

Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कप्तान पैट कमिंस का नाम नहीं है। इसके अलावा उनके टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

AUS vs ENG 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शुरू होने वाले चौथे एशेज टेस्ट में विश्राम दिया जाएगा जबकि चोटिल नाथन लियोन की जगह टॉड मर्फी को स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। मर्फी बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) मैच में ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें मंगलवार को घोषित 15 सदस्यीय टीम में मैट कुहनेमैन और कोरी रोकिचिओली पर प्राथमिकता दी गई है। ऑस्ट्रेलिया एडिलेड ने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर पहले ही एशेज अपने पास बरकरार रह चुका है। जून से पीठ दर्द के कारण परेशान रहे कमिंस ने एडिलेड टेस्ट में वापसी की थी लेकिन अगले मैच के लिए उन्हें विश्राम दिया जाएगा। कमिंस ने एडिलेड में इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की 82 रन की जीत के बाद कहा था कि उनका एमसीजी में खेलना मुश्किल है। यहां तक कि उनके टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी संशय है।

pat cummins

पैट कमिंस (साभार-ICC)

स्टीव स्मिथ अस्वस्थ होने के कारण तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे लेकिन अब उनके ठीक होने की उम्मीद है। कमिंस की अनुपस्थिति में वह एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन टीम में वापस बुलाए जाने के बाद चार साल से अधिक समय में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए दावेदार हैं। तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन चौका बचाने के लिए डाइव लगाते समय लियोन की हैमस्ट्रिंग में मोच आ गई। 38 वर्षीय लियोन अपने टेस्ट करियर में अधिकतर समय चोटों से मुक्त रहे।

End of Feed