IND vs AUS 3rd Test: तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, रोहित-कोहली के दुश्मन की एंट्री

Australia playing XI for Brisbane Test: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि स्टार पेसर जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ आगामी ब्रिसबेन टेस्ट के लिए चोट से उबरकर वापसी करेंगे, दूसरे टेस्ट में स्कॉट बोलैंड के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी जगह लेंगे। आइए जानते हैं कैसी है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

Australia Playing XI for Gabba Test: भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया है और खराब फॉर्म के बावजूद उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम ने मेकस्विनी को भी ओपनिंग में अपनी जगह पक्की करने का एक और मौका प्रदान किया है। हालांकि टीम की गेंदबाजी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टीम में शामिल कर लिया है वहीं स्कॉट बौलेंड को एडिलेड में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर जाना पड़ा है।

Australia test team ap

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम (फोटो- AP)

पर्थ में पहले टेस्ट के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हुए हेजलवुड एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। हेजलवुड की अनुपस्थिति में बोलैंड ने दो पारियों में पांच महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

End of Feed