ग्लेन मैक्ग्रा का ऐलान, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी है तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2024, 06:29 PM IST

ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की नई पीढ़ी की खेप तैयार है। जानिए किन गेंदबाजों पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने जताया है भरोसा?

चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि तेज गेंदबाजों की नयी खेप पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तिकड़ी के संन्यास के बाद जिम्मेदारी संभालने के लिए इंतजार कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई खेमे में कमिंस (30 साल), स्टार्क (34 साल) और हेजलवुड (33 साल) के उत्तराधिकारी ढूंढने पर चर्चा चल रही है लेकिन मैकग्रा को लगता है कि बदलाव की प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं होगी।

Glenn McGrath

ग्लेन मैक्ग्रा

उड़ान भरने को तैयार हैं नई पीढ़ी के कंगारू पेसर

‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ के कार्यक्रम के दौरान मैक्ग्रा ने पीटीआई से कहा,'हमारे तेज गेंदबाजों की अगली पीढ़ी खेलने का इंतजार कर रही है। स्कॉट बोलैंड, माइकल नेसेर, झाय रिचर्डसन और काफी सारे युवा तेज गेंदबाज सामने आ रहे हैं, हम देख रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं। ये खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें सिर्फ मौके की जरूरत है।' बोलैंड और नेसेर कुछ टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

End of Feed