WTC Final: डब्ल्यूटीसी में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया मुख्य कोच मैकडोनाल्ड बोले- यह अनुभव काम आया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2023, 02:14 PM IST

WTC Final, Australia head coach Macdonald: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया। इसी हार के साथ भारत का सपना भी अधूरा रह गया। मुकाबला जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने जीत की तैयारी को लेकर जानकारी दी।

WTC Final, Australia head coach Macdonald: भारत के पिछले दौरे पर भले ही वे आखिरी किला फतेह नहीं कर सके हों, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि उपमहाद्वीप में खेलने का फायदा उन्हें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में मिला। पिछले चक्र में फाइनल में प्रवेश से चूकी आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रन से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीता।

Australia Team

जीत के बाद जश्न मनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।

मैकडोनाल्ड ने पत्रकारों से कहा, ‘हमने उपमहाद्वीप में पाकिस्तान, श्रीलंका, भारत सभी से खेला। इस बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र पेचीदा था और उपमहाद्वीप में मिली जीत से हमें फायदा हुआ।’ ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया। इसके बाद श्रीलंका में श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ खेली। भारत के खिलाफ श्रृंखला भले ही 1-0 से गंवा दी लेकिन इंदौर में तीसरा टेस्ट नौ विकेट से जीता।

End of Feed