T20 में 3-0 से क्लीन स्वीप करके ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से लिया वनडे सीरीज में हार का बदला

BAN vs AUS: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के साथ ही कंगारुओं ने वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार का बदला भी पूरा कर लिया। रविवार को खेले गए मैच में कप्तान मिचेल मार्श की आंधी में बांग्लादेश की टीम पूरी तरह उड़ गई।

BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और आखिरी टी20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस क्लीन स्वीप के साथ कंगारुओं ने वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार का बदला भी पूरा कर लिया। रविवार को खेले गए मैच में कप्तान मिचेल मार्श की आंधी में बांग्लादेश की टीम पूरी तरह उड़ गई। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 109 रन बनाए। कप्तान तौहीद हृदय को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। हृदय ने अकेले संघर्ष करते हुए 51 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा सिर्फ रिशाद हुसैन 16 रन तक पहुंच सके। बाकी 9 बल्लेबाज मिलकर 32 रन ही जोड़ पाए।

Australia (2)

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 3-0 से दी मात (फोटो साभार- ICC)

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही बनाए रखा दबदबा

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शुरू से ही शिकंजा कसे रखा। स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। बांग्लादेश की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 110 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 112 रन बना लिए। कप्तान मिचेल मार्श ने मोर्चे से अगुआई की। उन्होंने सिर्फ 28 गेंद पर 60 रन की तूफानी पारी खेली। मार्श ने 7 चौके और 4 छक्के जड़े और 23 गेंद में अपना 14वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। मार्श और जोश इंग्लिस ने पावरप्ले में 54 रन जोड़कर मैच एकतरफा कर दिया। इंग्लिस 17 रन बनाकर नासुम अहमद का शिकार बने। मार्श जब आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 22 रन चाहिए थे। शोरिफुल इस्लाम ने उन्हें शमीम के हाथों कैच कराया।

End of Feed