AUS vs SCO Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को हराकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, ट्रेविस हेड रहे जीत के हीरो

AUS vs SCO Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की। ट्रेविस हेड की विस्फोटक पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 155 रन का टारगेट 10 ओवर से पहले हासिल कर लिया।

AUS vs SCO Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 3 मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य था जिसे उसने ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श की विस्फोटक पारी के दम पर केवल 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड के बाद अपना पहला टी20 मुकाबला खेल रही थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी से कहीं नहीं लगा। हेड ने जहां छोड़ा था वही से शुरुआत की और केवल 17 गेंद में अर्धशतक जड़ा।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (2)

ट्रेविस हेड (साभार-ICC)

हेड ने केवल 25 गेंद में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली। हेड का साथ दिया कप्तान मिचेल मार्श ने जिन्होंने 12 गेंद में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 113 रन जोड़े। इससे पहले अपना पहला टी20 मैच खेल रहे जैक फ्रेजर मैकगर्क अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

End of Feed