T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया ने नहीं की हेराफेरी, स्कॉटलैंड को हराकर इंग्लैंड को दिलाया सुपर-8 का टिकट

Australia vs Scotland Highlights: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने सेंट लुईस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत का मतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर गई है।

Australia vs Scotland Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 35वें मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दे दी है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से इंग्लैंड को बड़ा फायदा हुआ है। वे सुपर 8 राउंड में पहुंच गए हैं। वहीं स्कॉटलैंड की टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया है। मैच काफी रोमांचक था और इसमें स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड और स्टोइनिस की पारी के चलते इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।

australia vs scotlan

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड (फोटो- AP)

दिन की शुरुआत में नामीबिया के खिलाफ़ इंग्लैंड की जीत का मतलब था कि उन्हें स्कॉटलैंड को हराने के लिए ऑस्ट्रेलिया की ज़रूरत थी, क्योंकि वे बेहतर नेट रन-रेट पर आगे बढ़ सकते थे। हालांकि, स्कॉटलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चीज़ें आसान नहीं कीं और खेल के दौरान कई मौकों पर वे सबसे अच्छी टीम नज़र आईं। लेकिन अंत में वे प्रेशर हेंडल नहीं कर पाए और हार गए।

End of Feed