ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, प्रमुख खिलाड़ी की हुई वापसी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 8, 2022, 01:48 PM IST

Australia test squad announced: ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है। ऑस्‍ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए अपनी 13 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में प्रमुख खिलाड़ी की वापसी हुई है। ऑस्‍ट्रेलिया ने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए 13 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की
  • ऑस्‍ट्रेलिया ने अपने टेस्‍ट स्‍क्‍वाड में ओपनर मार्कर हैरिस को दोबारा शामिल किया
  • ऑस्‍ट्रेलिया ने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की

सिडनी: ऑस्‍ट्रेलिया (Australia Cricket team) ने वेस्‍टइंडीज (West Indies Cricket team) के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में होने वाले दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए अपनी 13 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की, जिसमें ओपनर मार्कस हैरिस (Marcus Harris) की वापसी हुई है। स्पिनर मिचेल स्‍वेपसन (Micthell Swepson) और तेज गेंदबाजों माइकर नेसेर व झाय रिचर्डसन को टेस्‍ट टीम में जगह नहीं मिली है। हैरिस ने साल की शुरूआत में इंग्‍लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्‍ट खेला था, जिसके बाद उन्‍होंने राष्‍ट्रीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला।

ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम

13 सदस्‍यीय टीम में ज्‍यादातर उन खिलाड़‍ियों को जगह मिली है, जिन्‍होंने साल की शुरूआत में इंग्‍लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में हिस्‍सा लिया था। प्रमुख चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने कहा, 'सर्दियों में उप-महाद्वीप दौरों पर बड़े स्‍क्‍वाड की घोषणा के बाद हम समान स्‍क्‍वाड पर लौटे हैं, जिन्‍होंने दमदार प्रदर्शन करके एशेज सीरीज जीती थी। मार्कस हैरिस ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप और शैफील्‍ड शील्‍ड सीजन में दमदार प्रदर्शन करके अपनी जगह दोबारा हासिल की है।'

End of Feed