AUS vs WI 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, एडिलेड में 419 रन से रिकॉर्ड जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2022, 01:00 PM IST

Australia vs West Indies 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 419 धमाकेदार जीत हासिल की है। मेहमान वेस्टइंडीज की दूसरी पारी चौथी दिन बेहद सस्ते में सिमट गई। टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह नौवीं सबसे बड़ी शिकस्त है।

एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया ने अपने तेज गेंदबाजों की तिकड़ी मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड और माइकल नेसर के तीन-तीन विकेट की मदद से वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में केवल 77 रन पर आउट कर दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में शनिवार को 419 रन की बड़ी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप कर दिया।

ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।

वेस्टइंडीज ने 497 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 38 रन से आगे बढ़ाई। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि पहले सत्र में ही उसके बाकी बचे छह विकेट निकाल दिए। इस बीच वेस्टइंडीज की टीम केवल 39 रन ही जोड़ पाई। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 164 रन से जीत दर्ज की थी जबकि एडिलेड में उसकी जीत एकतरफा रही। ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड में खेले गए दिन रात्रि टेस्ट मैचों में अजेय रिकॉर्ड बरकरार है।

End of Feed