AUS vs SA WTC Final Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs SA WTC Final Lord's Pitch Report Today Match In Hindi: आज (11 June 2025) ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की कमान पैच कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीकी की टीम की कप्तानी टेम्बा बावूमा(Temba Bavuma) संभाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी वहीं पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम आईसीसी टाइटल का सालों से चल रहा सूखा खत्म करके चोकर्स का टैग हटाने उतरेगी। ऐसे में यहां हम जानेंगे ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका डब्लूटीसी फाइनल टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट, लॉर्ड्स मैदान से जुड़े कुछ खास आंकड़े और दोनों टीमें।

AUS vs SA WTC Final Pitch Report In Hindi Today Match: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा चक्र अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी भिड़ंत आज से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शुरू होने जा रही है। दो साल पहले पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को मात देकर पहली बार खिताब जीतने में सफल हुई थी। दो साल बाद पैट कमिंस(Pat Cummins) की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने खड़ी है।

AUS vs SA WTC Final Pitch and Weather Report

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, पिच और वेदर रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत(AUS vs SA Head to Head in Test)

दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 101 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 54 और दक्षिण अफ्रीका ने 26 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों के बीच खेले गए 21 टेस्ट बराबरी पर समाप्त हुए। दोनों के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं। जिसमें बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी है। आंकड़ों में तो ऑस्ट्रेलिया का ही दबदबा दिख रहा है लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम हमेशा ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने में सफल रही है।

End of Feed