AUS vs PAK T20: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करेगी पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल

AUS vs PAK T20: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का दोनों टीमों के पास यह आखिरी मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के पास है जबकि पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के पास है।

AUS vs PAK T20: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान 3 मैच की टी20 सीरीज में भिड़ने वाली है। इसके लिए मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार को लाहौर पहुंच गई है। यह सीरीज ऐसे समय में आयोजित की जाएगी जब अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस सीरीज को पाकिस्तान के टी20 विश्व कप की तैयारी के अंतिम चरण के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या राष्ट्रीय टीम को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सरकार की मंजूरी मिलेगी या नहीं।

Australia vs Pakistan

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (साभार-ICC)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ बैठक के बाद कहा था कि सभी विकल्प खुले हैं और फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार तक लिया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की अंतरिम सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर दिया था जिसका पाकिस्तान विरोध कर रहा है।

End of Feed