AUS vs PAK, Australia vs Pakistan 2nd ODI Match Live telecast Online: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार यानी 8 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज में पहले मुकाबले में ऑस्ट्रलिया को रोमांचक जीत मिली थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम 46.4 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी पारी खेलर थी। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 33.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर लिया। जोस इंग्लिस ने अच्छी पारी खेली, लेकिन वे अपने अर्धशतक से चूक गए। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने भी 44 रन की शानदार पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस।
पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, इरफान खान।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (Australia vs Pakistan 2nd ODI Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शुक्रवार (8 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Australia vs Pakistan 2nd ODI Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Australia vs Pakistan 2nd ODI Match Time)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 9.00 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 8.30 AM बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Australia vs Pakistan 2nd ODI Match On Tv)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरेवनडे मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Australia vs Pakistan 2nd ODI Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार और वेबसाइट पर की जाएगी।
