AUS vs PAK 2nd Test: पैट कमिंस ने पाकिस्तान के अरमानों पर फेरा पानी, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा

Australia vs Pakistan 2nd Test Highlights: कप्तान पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से पाकिस्तान को मात दे दी है। इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।

Australia vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली है। कंगारुओं ने 79 रनों से जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया है। मैच काफी रोमांचक था और एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान इसे जीत लेगी। लेकिन कप्तान पैट कमिंस कुछ ओर ही इरादे के साथ उतरे थे। कमिंस अपनी टीम के लिए जीत के हीरो रहे। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटके और पाकिस्तान को हार की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दियाा। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एमसीजी में 10 विकेट लिए हो।

PAT Cummins

पैट कमिंस (फोटो- cricket australia)

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 318 रन बनाए। टीम की तरफ से लाबुशेन ने 63 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में केवल 264 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 282 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 317 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए पाकिस्तान एक समय मजबूत लग रही थी लेकिन अंत में कमिंस के स्पेल ने सब बदल दिया और टीम केवल 237 रन ही बना सकी।

End of Feed