AUS vs PAK 2nd Test: मेलबर्न में भी पाकिस्तानी गेंदबाजों का बुरा हाल, पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 187/3

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2023, 03:56 PM IST

AUS vs PAK 2nd Test Day 1 Highlights: पाकिस्तान और द.अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने पहला दिन पूरी तरह से अपने नाम कर लिया है। उन्होंने केवल 3 विकेट लिए हैं।

AUS vs PAK 2nd Test Day 1 Highlights: मार्नस लाबुशेन की नाबाद 44 रन की जुझारू पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन तीन विकेट पर 187 रन बनाए।पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने आसमान में छाए बादलों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने के बावजूद मेहमान टीम दबदबा बनाने में नाकाम रही।

AUS vs PAK 2nd Test

ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान

उस्मान ख्वाजा (101 गेंद में 42 रन) और डेविड वार्नर (83 गेंद में 38 रन) ने गेंदबाजों को मिल रही मदद के बीच पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़कर पाकिस्तान की शुरुआती सफलता हासिल करने की उम्मीदों को तोड़ा।अपनी अंतिम टेस्ट श्रृंखला खेल रहे वार्नर ने स्पिनर आगा सलमान के लंच से पहले के आखिरी ओवर में स्लिप में बाबर आजम को कैच थमाया।

End of Feed