AUS vs PAK 1st T20 Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

AUS vs PAK 1st T20 Pitch Report In Hindi: आज (14 November 2024) ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज होने जा रहा है। तीन टी20 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच आज ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान ने उलटफेर करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को शिकस्त दे दी थी। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। यहां हम जानेंगे ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पिच रिपोर्ट और ब्रिस्बेन मैदान के खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टी20 सीरीज 2024
  • आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच
  • ब्रिस्बेन में खेला जाएगा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला

AUS vs PAK 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match: मेजबान ऑस्ट्रेलिया और मेहमान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत होगी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज हुई थी जिसमें पाकिस्तान ने सभी को हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2-1 से शिकस्त दी। अब दोनों टीमें सबसे छोटे फॉर्मेट में आमने-सामने आएंगी। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) और पाकिस्तानी टीम की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में होगी। पहला टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

AUS vs PAK 1st T20 Pitch Report Today Match

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के आंकड़े पर गौर फरमाते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 25 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 13 बार पाकिस्तानी टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 मैचों में पाकिस्तान को मात देने में सफल रही है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। बात ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर हुए टी20 मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यहां 4 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें तीन मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। यानी ऑस्ट्रेलिया में अब भी पाकिस्तान को टी20 में अपनी जीत का खाता खोलना बाकी है। आज खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में कई खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम की उम्मीदें जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell), मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) और टिम डेविड (Tim David) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। वहीं, पाकिस्तानी टीम की तरफ से कप्तान रिजवान के अलावा बाबर आजम (Babar Azam), शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) और हारिस राऊफ (Haris Rauf) से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

End of Feed